भ. गी. 11.37
कस्माच्च ते न नमेरन्महात्मन्गरीयसे ब्रह्मणोऽप्यादिकर्त्रे ।
अनन्त देवेश जगन्निवास त्वमक्षरं सदसत्तत्परं यत् ॥
अनन्त देवेश जगन्निवास त्वमक्षरं सदसत्तत्परं यत् ॥
अनुवाद
हे महात्मन्! वे आपको नमस्कार क्यों न करें? आप तो ब्रह्मा से भी श्रेष्ठ हैं, क्योंकि आप उनके भी आदिकारण हैं। हे अनन्त! हे देवेश! हे जगन्निवास! आप वह अविनाशी ब्रह्म हैं, जो कारण और कार्य से परे है।