भ. गी. 14.22-25
श्रीभगवानुवाच
प्रकाशं च प्रवृत्तिं च मोहमेव च पाण्डव ।
न द्वेष्टि सम्प्रवृत्तानि न निवृत्तानि काङ्क्षति ॥
उदासीनवदासीनो गुणैर्यो न विचाल्यते ।
गुणा वर्तन्त इत्येवं योऽवतिष्ठति नेङ्गते ॥
समदुःखसुखः स्वस्थः समलोष्टाश्मकाञ्चनः ।
तुल्यप्रियाप्रियो धीरस्तुल्यनिन्दात्मसंस्तुतिः ॥
मानापमानयोस्तुल्यस्तुल्यो मित्रारिपक्षयोः ।
सर्वारम्भपरित्यागी गुणातीतः स उच्यते ॥

अनुवाद
श्री भगवान ने कहा: हे पाण्डुपुत्र! जो व्यक्ति ज्ञान के प्रकाश, प्रवृत्ति और यहाँ तक कि मोह के उपस्थित होने पर भी उनसे द्वेष नहीं करता और उनके समाप्त हो जाने पर उनकी आकांक्षा नहीं करता; जो [साक्षी के समान] उदासीन-सा रहता है, प्रकृति के गुणों से विचलित नहीं होता और ‘प्रकृति के गुण ही कार्य कर रहे हैं’ इस बोध में दृढ़ रहकर अचल रहता है; जो सुख और दुःख में समान है, आत्मा में स्थित है, मिट्टी के ढेले, पत्थर और सोने के टुकड़े को समान मानता है, अनुकूल और प्रतिकूल वस्तुओं तथा परिस्थितियों को समान समझता है, और धीर है, निन्दा और स्तुति के प्रति तुल्य है; जो मान और अपमान में तुल्य है, मित्र और शत्रु दोनों के साथ समान व्यवहार करता है और जिसने सभी उपक्रमों का त्याग कर दिया है, ऐसा व्यक्ति गुणातीत कहलाता है।