भ. गी. 15.3-4

न रूपमस्येह तथोपलभ्यते नान्तो न चादिर्न च सम्प्रतिष्ठा ।
अश्वत्थमेनं सुविरूढमूलमसङ्गशस्त्रेण दृढेन छित्त्वा ॥
ततः पदं तत्परिमार्गितव्यं यस्मिन्गता न निवर्तन्ति भूयः ।
तमेव चाद्यं पुरुषं प्रपद्ये यतः प्रवृत्तिः प्रसृता पुराणी ॥

अनुवाद

इस भौतिक जगत् में इस वृक्ष का पूर्ववर्णित स्वरूप निर्धारित नहीं किया जा सकता; इसका न अन्त है, न आदि और न ही कोई आधार। वैराग्य के शक्तिशाली शस्त्र से इस गहरी जड़ों वाले अश्वत्थ वृक्ष को काटकर उस धाम की तत्परतापूर्वक खोज करनी चाहिए, जहाँ पहुँचने के बाद लोग फिर लौटकर नहीं आते, [यह कहते हुए,] “मैं केवल उसी आदिपुरुष की शरण लेता हूँ, जिससे यह प्राचीन सृष्टि प्रवृत्त हुई है।”

प्रश्न पूछें

पोस्ट करने के लिए साइन इन करें

अभी कोई प्रश्न नहीं

इस श्लोक पर पहला प्रश्न पूछें।