भ. गी. 9.14
सततं कीर्तयन्तो मां यतन्तश्च दृढव्रताः ।
नमस्यन्तश्च मां भक्त्या नित्ययुक्ता उपासते ॥
नमस्यन्तश्च मां भक्त्या नित्ययुक्ता उपासते ॥
अनुवाद
दृढ़ व्रत वाले ऐसे भक्त, जो सदा मेरा कीर्तन करने में लगे रहते हैं, जो साधना में निरन्तर प्रयत्नशील रहते हैं, और जो मुझे प्रणाम करते हैं, वे [ध्यानमय तन्मयता के द्वारा] मुझसे सदा जुड़े रहते हुए, भक्ति से मेरी उपासना करते हैं।