भ. गी. 9.16

अहं क्रतुरहं यज्ञः स्वधाहमहमौषधम् ।
मन्त्रोऽहमहमेवाज्यमहमग्निरहं हुतम् ॥

अनुवाद

मैं वैदिक और स्मार्त यज्ञ* हूँ। मैं पितरों को अर्पित की जाने वाली आहुति, [अग्नियज्ञ में अर्पित किए जाने वाला] अन्न, और मन्त्र हूँ। मैं ही घृत, यज्ञाग्नि, तथा अग्नि में अर्पित की जाने वाली आहुति हूँ।

टिप्पणियाँ

* यज्ञ दो प्रकार के होते हैं—वेदों में वर्णित विधि के अनुसार किए जाने वाले वैदिक यज्ञ (क्रतु) और स्मृतियों में दी गई विधियों के अनुसार किए जाने वाले स्मार्त यज्ञ।

प्रश्न पूछें

पोस्ट करने के लिए साइन इन करें

अभी कोई प्रश्न नहीं

इस श्लोक पर पहला प्रश्न पूछें।