भ. गी. 9.20

त्रैविद्या मां सोमपाः पूतपापा यज्ञैरिष्ट्वा स्वर्गतिं प्रार्थयन्ते ।
ते पुण्यमासाद्य सुरेन्द्रलोकमश्नन्ति दिव्यान्दिवि देवभोगान् ॥

अनुवाद

ऋक्, साम और यजुर इन तीन वेदों में निर्दिष्ट कर्मकाण्डों का आचरण करने वाले लोग, [इन्द्र* आदि देवताओं को अर्पित] यज्ञों के अनुष्ठान द्वारा मेरी उपासना करते हुए, यज्ञ के अवशेषरूप सोमरस का पान करके और इस प्रकार पाप से शुद्ध होकर, स्वर्गलोक की प्राप्ति की प्रार्थना करते हैं। इन्द्र के पुण्यमय लोक को प्राप्त कर वे स्वर्ग में देवताओं के दिव्य भोगों का उपभोग करते हैं।

टिप्पणियाँ

* इंद्र स्वर्गलोक के अधिपति हैं।

प्रश्न पूछें

पोस्ट करने के लिए साइन इन करें

अभी कोई प्रश्न नहीं

इस श्लोक पर पहला प्रश्न पूछें।