भ. गी. 9.22
अनन्याश्चिन्तयन्तो मां ये जनाः पर्युपासते ।
तेषां नित्याभियुक्तानां योगक्षेमं वहाम्यहम् ॥
तेषां नित्याभियुक्तानां योगक्षेमं वहाम्यहम् ॥
अनुवाद
जो लोग केवल मेरी भक्ति में लगे हुए हैं और निरन्तर मेरा ध्यान करते हुए मेरी उपासना करते हैं, उन सदा मुझसे जुड़े हुए लोगों की आवश्यकताओं की पूर्ति और उनकी प्राप्त वस्तुओं की रक्षा का भार मैं स्वयं वहन करता हूँ।