भ. गी. 11.24
नभःस्पृशं दीप्तमनेकवर्णं व्यात्ताननं दीप्तविशालनेत्रम् ।
दृष्ट्वा हि त्वां प्रव्यथितान्तरात्मा धृतिं न विन्दामि शमं च विष्णो ॥
दृष्ट्वा हि त्वां प्रव्यथितान्तरात्मा धृतिं न विन्दामि शमं च विष्णो ॥
अनुवाद
हे विष्णु! आपके उस रूप को देखकर, जो आकाश को स्पर्श कर रहा है, जो तेज से पूर्ण है, जो अनेक रंगों से युक्त है, जिसके मुख खुले हुए हैं और जिसके प्रज्वलित विशाल नेत्र हैं, मेरा हृदय भय से व्याकुल हो गया है, और मैं न धैर्य पा रहा हूँ और न ही शान्ति।