भ. गी. 11.43
पितासि लोकस्य चराचरस्य त्वमस्य पूज्यश्च गुरुर्गरीयान् ।
न त्वत्समोऽस्त्यभ्यधिकः कुतोऽन्यो लोकत्रयेऽप्यप्रतिमप्रभाव ॥
न त्वत्समोऽस्त्यभ्यधिकः कुतोऽन्यो लोकत्रयेऽप्यप्रतिमप्रभाव ॥
अनुवाद
आप इस चराचर जगत् के पिता हैं, सबसे अधिक पूजनीय हैं, गुरु हैं और सबसे महान् हैं। हे अप्रतिम प्रभाव वाले प्रभु! तीनों लोकों में भी आपके समान कोई नहीं है, फिर आपसे बढ़कर कोई कैसे हो सकता है?