भ. गी. 11.44
तस्मात्प्रणम्य प्रणिधाय कायं प्रसादये त्वामहमीशमीड्यम् ।
पितेव पुत्रस्य सखेव सख्युः प्रियः प्रियायार्हसि देव सोढुम् ॥
पितेव पुत्रस्य सखेव सख्युः प्रियः प्रियायार्हसि देव सोढुम् ॥
अनुवाद
इसलिए, हे प्रभु! मैं प्रणाम करके और शरीर को दण्डवत् झुकाकर विनती करता हूँ कि आप, जो मेरे पूजनीय स्वामी हैं, प्रसन्न हों। जैसे पिता अपने पुत्र के, जैसे मित्र अपने मित्र के, अथवा जैसे प्रिय अपने प्रियजन के [अपराधों को क्षमा करता है], वैसे ही आप भी मेरे अपराधों को क्षमा करें।