भ. गी. 11.45
अदृष्टपूर्वं हृषितोऽस्मि दृष्ट्वा भयेन च प्रव्यथितं मनो मे ।
तदेव मे दर्शय देव रूपं प्रसीद देवेश जगन्निवास ॥
तदेव मे दर्शय देव रूपं प्रसीद देवेश जगन्निवास ॥
अनुवाद
मैं आपके उस विश्वरूप को देखकर अत्यन्त हर्षित हूँ, जिसे पहले कभी नहीं देखा गया था, फिर भी मेरा मन भय से अत्यन्त व्याकुल हो रहा है। हे प्रभु! हे देवेश! कृपया मुझे वही रूप [अपना चतुर्भुज रूप] दिखाइए। हे जगन्निवास! मुझ पर प्रसन्न हों।