भ. गी. 6.8

ज्ञानविज्ञानतृप्तात्मा कूटस्थो विजितेन्द्रियः ।
युक्त इत्युच्यते योगी समलोष्ट्राश्मकाञ्चनः ॥

अनुवाद

जिस व्यक्ति का हृदय ज्ञान और प्रत्यक्ष अनुभूति द्वारा सन्तुष्ट है, जो प्रत्येक परिस्थिति में स्थिर रहता है, जिसकी इन्द्रियाँ नियन्त्रित हैं, और जो मिट्टी के ढेले, पत्थर एवं स्वर्ण के टुकड़े को समान दृष्टि से देखता है – ऐसा योग द्वारा परमात्मा से युक्त व्यक्ति योगी कहलाता है।

टिप्पणियाँ

* युक्त शब्द का अर्थ जुड़ा हुआ, युक्त, संपन्न, संयमित, संतुलित आदि हो सकता है। यह √युज् धातु से बना है, जिसका अर्थ “जोड़ना” है; योग शब्द भी इसी धातु से बना है।

वीडियो व्याख्याएँ देखें

अपनी समझ परखें

प्रश्न 1, कुल 2

भगवद्गीता के श्लोक ६.७ ("जितात्मनः प्रशान्तस्य परमात्मा समाहितः...") की व्याख्या के अनुसार, सुख और दुख तथा मान और अपमान के संदर्भ में 'मन को समता में रखने' का क्या सूक्ष्म आध्यात्मिक नियम और व्यावहारिक दृष्टिकोण समझाया गया है?

प्रश्न पूछें

पोस्ट करने के लिए साइन इन करें

अभी कोई प्रश्न नहीं

इस श्लोक पर पहला प्रश्न पूछें।